रामगढ़, मई 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा में मंगलवार को रंजीत कम्युनिकेशन और पीएनबी कुजू के मिनी ब्रांच का उद्घाटन किया गया। बड़काचुंबा पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद और बैंक के कैशियर ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद मुखिया ने कहा इस मिनी ब्रांच के खुलने से गांव के लोगों को पैसा लेन देन करने में सुविधा होगी। इस अवसर पर पंसस मनोज महतो, वार्ड सदस्य प्रियंका देवी, सुदामा करमाली, सुनील मिश्रा, अरुण गोस्वामी, रजत तिवारी, लखन साव, मुंशी महतो सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.