रामगढ़, नवम्बर 6 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा पंचायत सचिवालय में गुरुवार को ग्राम पंचायत समन्वय समिति की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने की। बैठक में उपस्थित पंचायत के वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक, जनसेवक, राजस्व निरीक्षक, एएनएम, जलसहिया, आंगनबाड़ी सेविका, बीएलओ जनवितरण प्रणाली के दुकानदार आदि विभिन्न विभाग के कर्मियों ने अपना अपना रिपोर्ट प्रस्तुत किया। बैठक में पंचायत सेवक विवेक कुमार, पंसस मनोज महतो, गुंजन देवी, उपमुखिया अंजनी देवी, वार्ड सदस्य प्रियंका देवी, नरेश रविदास, रामप्रकाश महतो, मुमताज अंसारी सहित अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.