रामगढ़, अगस्त 14 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। बड़काचुंबा पंचायत में गुरुवार को घर-घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाला गया। यह यात्रा पंचायत सचिवालय से निकलकर के पंचायत के विभिन्न रास्तों, चौक चौराहों से होकर वापस पंचायत सचिवालय के समक्ष पहुंचकर समाप्त हुआ। यात्रा में शामिल लोग भारत माता की जय, वंदे मातरम, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारा लगाए गए। पंचायत के मुखिया राजेंद्र कुमार प्रसाद उर्फ राजू महतो के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें भीम प्रजापति, अरुण गोस्वामी, सुदामा करमाली, अनिल सोनी, महेश महतो, रामकुमार करमाली, नसीम अंसारी, रमेश गुप्ता, जोगेंद्र रजक, मनोज महतो, राम प्रकाश महतो, विश्व तिवारी, सोमू भटेले, धर्मेंद्र सिंह, रवि गोस्वामी, पंकज कुमार, लखन साव, महेंद्र साव, नकुल साव आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.