हजारीबाग, दिसम्बर 10 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। झारखंड कुशवाहा महासभा द्वारा आयोजित ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत पुनः लागू करने की मांग को लेकर राजभवन के समक्ष आयोजित एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन में केन्द्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता के नेतृत्व में बड़कागांव एवं केरेडारी से हजारों की संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए। रांची रवाना होने से पूर्व सभी लोग मंगल बाजार, नयांटाड़ में एकत्रित हुए और अपने हक व अधिकार को लेकर आवाज बुलंद की। रांची रवाना होने वालों में पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, केन्द्रीय कुशवाहा समाज कर्णपुरा क्षेत्र के अध्यक्ष सोहनलाल मेहता, सचिव गिन्नी वर्मा, कोषाध्यक्ष सबुर महतो, पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, डॉ. बालेश्वर महतो, संदीप कुशवाहा, तापेश्वर ...