हजारीबाग, जनवरी 26 -- केरेडारी, प्रतिनिधि सरस्वती माता की प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार को केरेडारी प्रखंड के बेलतू गांव में तनाव उत्पन्न होने के बाद रविवार को बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी बेलतू गांव पहुंचे। उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और स्थानीय ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने पर जोर दिया। विधायक ने तनावपूर्ण स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि समाज की एकता और भाईचारा ही हमारी असली शक्ति है। विसर्जन के दौरान हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन हमें संयम से काम लेना होगा ताकि क्षेत्र का माहौल खराब न हो। मौके पर मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उन्होंने विश्वास दिलाया कि प्रशासन मामले की निष्पक्ष जांच कर रहा है ,और शांति भंग करने की कोशि...