हजारीबाग, जुलाई 7 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हाथियों की झुंड विगत कई दिनों से बड़कागांव प्रखंड में डेरा जमाए हुए हैं। इस दौरान हाथी खेतों में लगी मक्के की फसल को विशेष रूप से निशाना बना रहे हैं। जिसमें रविवार की रात को पंडरिया एवं कांडतरी गांव में किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। तकरीबन 25 किसानों के फसल को खा कर व नष्ट कर दिया। इसके अलावा खेतों में तैयार हो रहे धान की बीचड़ा को बर्बाद कर दिया। जिसमें पंडरिया गांव के किसान बालेश्वर महतो, राजेंद्र महतो, कारीनाथ महतो, अजय महतो, बालो महतो, महेन्द्र महतो, सिद्धेश्वर महतो, प्रकाश महतो लोचन महतो, गौतम कुमार व अन्य का फसल को बर्बाद एवं नंदकिशोर महतो के चिमनी भट्टा में स्टोर रूम, कार्तिक महतो के घर का दरवाजा को हाथियों ने तोड़ दिया। वही मितर महतो के सोलर प्लेट को क्षतिग्रस्त कर दिया। पिछले 5 दिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.