हजारीबाग, जनवरी 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में नि:शुल्क प्रखंड स्तरीय एकदिवसीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता चिकित्सा प्रभारी ने की। मेला का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रमुख फुलवा देवी व विशिष्ट अतिथि प्रखंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर प्रमुख फुलवा देवी ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा स्वास्थ्य मेला पूरे झारखंड में आयोजन किया जा रहा है । स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस तरह का मेला आयोजन करना लोगों के स्वास्थ्य के लिए एक बडी़ पहल है। जिससे हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार मंडल ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है।स्वास्थ्य मेले में बड़कागांव प्रखंड के सभी पंचायतो से लोग इलाज के लिए जुटे हुए थे। वहीं स्वास्...