हजारीबाग, फरवरी 22 -- हजारीबाग/ बड़कागांव हिटी हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड स्थित बसरिया मोहल्ला के युवक रामकुमार महतो की मौत शनिवार की रात सड़क दुघर्टना में हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर नारेबाजी करने लगे। मृतक बड़कागांव स्थित बसरिया मोहल्ला का रहने वाला था। आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध में बड़कागांव हजारीबाग पथ के 13 माइल के पास दिन दस 10 बजे से दोषि वाहन चालक को गिरफ्तार करने तथा मुआवजा की मांग पर अड़े थे। बताया जाता है कि राम कुमार एवं अन्य दो व्यक्ति बाइक से बड़कागांव की ओर आ रहे थे। गेट नंबर चार के समीप सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। घायलों को बड़कागांव अस्पताल ले जाया गया। वहां पर चिकित्सक ने राजू महतो को मृत घोषित कर दिया। दूर्घटना में घायल अन्य दो ग्रामीणों को प्राथमिक इलाज के बाद रांची रेफर कर दिया गया। इसमे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.