हजारीबाग, फरवरी 19 -- बड़कागांव ,प्रतिनिधि बड़कागांव वन क्षेत्र में इन दिनों कोयला का अवैध कारोबार जोरों पर है । जहां एक ओर हर दिन सरकार को लाखों रुपए राजस्व की क्षति हो रही है ,वहीं कोयला माफिया मालामाल हो रहे हैं। वन क्षेत्र को भी नुकसान हो रहा है। हालांकि कभी -कभार वन विभाग एवं पुलिस अवैध कोयला से लदे वाहनों को जब्त कर कार्रवाई करने का दिखावा करती है। ऐसे में अवैध कोयला का कारोबार थमने का नाम नही ले रहा है। नाम नही छापने की शर्त पर बताया कि बड़कागांव के विभिन्न वन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध कोयला खनन कर बाहर के मंडियो में भेजा जा रहा है। तिलैया, कुरहा, खपिया, इंदिरा, पसेरिया, मलडीह घाटी, कुंदरू, पलान्डु,समेत अन्य स्थानों में अवैध तरीके से कोयले का खदान चलाया जा रहा है। इन क्षेत्रों में दर्जनों अवैध रूप से कोयला खदान संचालित हो रहे...