हजारीबाग, अप्रैल 3 -- बड़कागांव । प्रखंड अंतर्गत बादम में जामा मस्जिद के प्रांगण में हिंदू - मुस्लिम बुद्धिजीवी वर्ग की विशेष बैठक हुई। बैठक में बादम पंचवाहिनी मंदिर के पास होने वाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान हिन्दू समाज के लोगों ने कहा कि बादम में कभी भी यज्ञ नहीं हुआ है। हमलोग मुस्लिम समाज से यज्ञ को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सहयोग की अपेक्षा करते हैं। यज्ञ की पवित्रता के लिए जरूरी है कि क्षेत्र में मांस, मुर्गी, मछली और शराब का सेवन न हो। मुस्लिम समाज के लोगों ने कहा कि अगर आप हमें भाई मान कर सहयोग के लिए आए हैं तो हमारा दायित्व है कि हम अपने भाई का सहयोग करें। हमारे बाप दादा इसी गांव में भाईचारगी से साथ रहते आए हैं और उनकी विरासत को संभाल के रखना हम सब की जिम्मेवारी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.