हजारीबाग, जून 29 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि गोंदलपुरा पंचायत के जोराकाठ गांव में शुक्रवार की रात्रि को हाथियों ने भारी उत्पात मचाया है। कई किसानों के घर एवं खेतों में लगी फसलों को रौंद डाला। वहीं 27 जून को हाथियों ने राम सहाय महतो , छटू महतो एवं महावीर महतो का मकान क्षतिग्रस्त कर दिया है और घर में रखें अनाजों को चट कर गया। वहीं कई किसानों के फसल को भी हाथियों ने रौंद डाला। जिसमें सहदेव महतो,नरेश महतो ,महेश्वर पटेल, आशाराम महतो,नंदलाल महतो , चूरामन महतो एवं राम सहाय महतो के फसल को हाथियों ने बर्बाद कर दिया। जोराकाठ गांव में तबाही मचाने के बाद हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह गाली जंगल की ओर चला गया। हाथियों को दूसरे जिले में खदेड़ देने के बाद पुनः वापस आ जाना ग्रामीणों के लिए परेशानी खड़ी हो जा रही है। इस पर वन विभाग को गंभीरता से विचार करने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.