हजारीबाग, अक्टूबर 27 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । हजारीबाग जिले से पच्चीस किलोमीटर दूर बड़कागांव प्रखंड की पंचायतों में मात्र बड़कागांव पश्चिमी पंचायत स्थित हरदरा गांव में दो मुहाने पर हरदरा सूर्य मंदिर बनाया गया है। बड़कागांव प्रखंड में 1990 ईस्वी में सर्वप्रथम बड़कागांव पंचायत के बुद्धिजीवियों ने बैठक कर निर्णय लिया कि छठ घाट के सामने एक सूर्य मंदिर का निर्माण किया जाए। जिसमें पूर्व प्रमुख गुरु दयाल महतो, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो ,पूर्व मुखिया बालकृष्ण महतो, प्रोफेसर कृति नाथ महतो, शशि कुमार मेहता , दीनदयाल महतो एवं जय नाथ महतो इत्यादि ने बनाने का निर्णय लिया। 1990 में इसका शुरूआत किया गया। सूर्य मंदिर बन जाने से छठ महापर्व में छठ व्रतियों की भीड़ उमड़ने लगी। यहां तीन पंचायत के अलावा हजारीबाग, चतरा ,रामगढ़ जिले से भी लोग छठ पूजा करने के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.