हजारीबाग, फरवरी 8 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि बड़कागांव दैनिक बाजार में नंदिनी ज्वेलर्स के प्रोपराइटर प्रभु सोनी के 22 लाख रुपए की जेवरात लूटकांड एवं लूटरों के द्वारा ग्रामीण को गोली लगने से घायल कर देने के विरोध में आज सोमवार को श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा लोगों से बड़कागांव बंद करने का आवाहन किया गया है। अध्यक्ष दिनेश सिंहा ने कहा अभी तक लुटेरे अपराधी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस प्रशासन इस पर विशेष ध्यान दें और जल्द से जल्द अपराधी को चिन्हित कर पकड़ने का काम करें। मुखिया संघ अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने बंदी को समर्थन देते हुए कहा बड़कागांव डेली मार्केट एक घनी आबादी वाला स्थान है उसके बाद भी इस प्रकार से कांड हो गया यह निंदनीय है। पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...