हजारीबाग, अक्टूबर 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि । प्रखंड में दीपोत्सव दीपावली धूम-धाम के साथ मनाई गई। लोगों ने नए वस्त्र पहन कर घरों एवं संस्थानों में स्वच्छता के साथ महालक्ष्मी की पूजा की एवं माता महालक्ष्मी से सुख व समृद्धि की कामना की। अपने से बड़े लोगों का पैर छूकर लोगों ने आशीर्वाद लिया। इस दौरान लोगों ने शाम ढलते ही अपने घरों में दीपोत्सव किया, दीपक जलाया, बिजली की आकर्षक लाइटिंग एवं रंगोली से घर को सजाया। बड़कागांव प्रखंड के हर गली मोहल्ला लाइटिंग से जगमगा रहा था। चौक चौराहा आकर्षक लाइटिंग से दुल्हन की तरह सजाया गया था।देर रात तक लोग आतिशबाजी करते नजर आए। लोगों ने एक दूसरे के घर जाकर प्रसाद ग्रहण किया एवं स्वादिष्ट मिठाइयां खाये तथा दीपावली की बधाई दी। वही बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र के लोगों को दीपावली महालक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.