हजारीबाग, जनवरी 31 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। बड़कागांव हजारीबाग रोड स्थित केनरा बैंक एवं एक्सिस बैंक के पास 220 वोल्ट वॉट बिजली नंगा बिजली तार खतरे को दावत दे रहा है। आए दिन कई बार बिजली तार बड़ी बस या बड़े वाहन के संपर्क में भी आ जाते हैं जिससे बिजली तार शॉर्ट करने लगता है। स्थिति को देखते हुए बिजली विभाग को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बिजली तार को ऊपर कर केबलिंग की जाए ताकि लोगों की जान माल की नुकसान से रोका जा सके। इस संबंध में श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार सिन्हा ने बिजली विभाग से मांग किया है कि शीघ्र हीं बिजली तार को ऊंचाई बढ़ाने एवं दुरुस्त करने की मांग की है ताकि अनहोनी ना हो। बड़कागांव पी1 बस के ऊपर सट्टा बिजली का तार।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...