हजारीबाग, अप्रैल 12 -- बड़कागांव , प्रतिनिधि सांसद मनीष जायसवाल की ओर से गरीब बेटियों के बीच लहंगा वितरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के बड़कागांव, पतरातू प्रखंड के विभिन्न गांव में लहंगा वितरण किया गया। जिसमें बड़कागांव प्रखंड के हारली, महुगाई कला एव पतरातू प्रखंड के सौदा डी,सौंदा बस्ती, जयनगर, जराद, हेसला, कटिया,ताला टांड, न्यू मार्केट, भदानीनगर, भुरकुंडा आदि गांव में जाकर लहंगा उपलब्ध कराया गया। यह नियमित रूप से जारी रहेगा। मौके पर विधानसभा प्रतिनिधि पूनम साव, उमेश दांगी, रंजीत कुमार, महेंद्र महतो, राकेश सिन्हा, सुरेंद्र करमाली,राजाराम प्रजापति मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.