हजारीबाग, अप्रैल 9 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग सांसद मनीष जयसवाल ने बुधवार को बड़कागांव के विभिन्न गांव में सांसद प्रतिनिधि पूनम साव के नेतृत्व में लहंगा वितरण किया। जिसमें बड़कागांव, पड़रिया, चोरका, जमनीडीह,आराहरा, लंगातू, जुगरा आदि गांव में जिन गरीब बेटी की शादी हो रही है उनके घरों में जाकर लहंगा उपलब्ध कराया गया। यह काम नियमित रूप से जारी रहेगा। मौके पर कृष्णा राम, बड़कागांव विधानसभा मीडिया प्रतिनिधि उमेश दांगी, बड़कागांव मंडल प्रतिनिधि रंजीत कुमार, सिद्धार्थ कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.