नई दिल्ली, जनवरी 3 -- श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में प्रतिबंधित वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क (वीपीएन) के इस्तेमाल पर पुलिस ने दो प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 दिसंबर से दो जनवरी के बीच इन आदेशों का उल्लंघन करने के आरोप में कुल 24 व्यक्तियों की पहचान की गई। निषेधाज्ञा का पालन नहीं करने के आरोप में 18 से 40 वर्ष की आयु के 11 व्यक्तियों के खिलाफ सुरक्षा कार्यवाही शुरू की गई है। बताया कि इन सभी को हिरासत में लिया गया था। बाद में उन्हें चेतावनी देकर छोड़ा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...