गुमला, मई 27 -- गुमला, हिटी। जिला मुख्यालय समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों चैनपुर, डुमरी ,पालकोट और भरनो सहित ग्रामीण क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य और पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर बटवृक्ष की विधिवत पूजा-अर्चना की।चैनपुर के दुर्गा मंदिर परिसर, प्रेम नगर और पीपल चौक सहित कई स्थानों पर महिलाओं ने व्रत रखकर बटवृक्ष की परिक्रमा की और मौली धागा बांधते हुए सौभाग्य की प्रार्थना की। डुमरी में भी सुहागिनों ने दिनभर उपवास रखकर व्रत किया और सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कर व्रत का समापन किया।भरनो प्रखंड मुख्यालय और आसपास के गांवों में सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर सोलह श्रृंगार के साथ पूजा की। आचार्य सुदर्शन मिश्रा और रामाकांत मिश्रा ने व्रतियों को वट सावित्री की कथा सुनाई और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.