आगरा, नवम्बर 6 -- थाना फतेहाबाद क्षेत्र के तहत गुरुवार सुबह बटेश्वर से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं का टेंपो पलट गया। बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। उसके परिवार के चार लोग घायल हो गए। नवल किशोर पुत्र सुरेश निवासी दिगरौता (कागारौल) गुरुवार को परिजनों के साथ बटेश्वर में यमुना स्नान कर टेंपो से घर आ रहे थे। उनके साथ पत्नी शशि देवी व मां विद्या देवी (70) तथा बहन गुड़िया भांजा आयुष तथा अन्य बच्चे बैठे थे। फतेहाबाद-आगरा मार्ग पर अवंती बाई चौराहे के पास बुलेट बाइक को बचाते समय टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। टेंपो में बैठी सवारियां दब गई। विद्या देवी व नवल किशोर व अन्य घायल हो गए। विद्या देवी तथा अन्य घायलों को आगरा अस्पताल भेजा गया। रास्ते में विद्या देवी ने दम तोड़ दिया। थाना फतेहाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.