आगरा, जनवरी 1 -- बटेश्वर तीर्थ में 106 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश सरकार पर्यटन विकास करा रही है। गुरुवार को प्रमुख सचिव पर्यटन अमृत अभिजात विकास कार्यो के निरीक्षण के लिए बटेश्वर पहुंचे। उन्होंने मंदिर कारिडोर से लेकर घाटों तक का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 580 मीटर लंबे घाट से होते हुए सैलानी और श्रद्धालु अटल संकुल केंद्र तक पहुंच सकेंगे। प्रमुख सचिव पर्यटन ने कहा कि बटेश्वर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पैतृक गांव है। अटल से जुड़ी विरासत का भी विकास कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि राज्य और केन्द्र सरकार बटेश्वर का पर्यटन विकास करा रही है। देश भर में बटेश्वर की शिव मंदिर श्रंखला को लोग जानेंगे। श्रद्धालु एवं पर्यटकों का ठहराव सुनिश्चित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। कारिडोर के विकास के बाद आने वाले श्रद्धा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.