कौशाम्बी, अगस्त 13 -- मंझनपुर, संवाददाता। दुर्गा देवी संस्कृत उत्तर माध्यमिक विद्यालय मंझनपुर से बुधवार को तिरंगा यात्रा डाक्टर रविंद्र नाथ शुक्ल प्रबंधक की अगवाई में निकाली गई। तिरंगा यात्रा में 150 बटु ब्रह्मचारी मंझनपुर चौराहा होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय तक संस्कृत उद्घोष करते हुए पहुंचे। यात्रा के दौरान विद्यालय के प्रबंधक डॉ. रविंद्र नाथ शुक्ल ने कहा कि तिरंगा देश की शान है। आजादी दिलाने में तिरंगा वीर शहीदों का मनोबल बढ़ता था। इस तिरंगे का सम्मान देश के हर नागरिक को करना चाहिए। यात्रा के माध्यम से जिलेवासियों में देशभक्त जगाने का कार्य किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा कलक्ट्रेट से वापस होकर मंझनपुर बाजार से दुर्गा मंदिर होते हुए वापस विद्यालय पहुंची। दिव्य वेशभूषा के बटु ब्रह्मचारियों को देखकर समूचा मंझनपुर संस्कृतमय नजर आया। यात्रा मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.