बांदा, फरवरी 4 -- बांदा। संवाददाता कालिंजर थाना क्षेत्र के ग्राम परसहर निवासी गीता पत्नी तिजिया प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि इसके पूर्व उसने थाने में तहरीर दी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया कि बीते दिनों बटाईदार के खेत में मूंग तोड़ रही थी। इस पर अकारण खेत मालिक ने गाली-गलौज की। मारपीट के बाद जानमाल की धमकी दी है। पुलिस अधीक्षक ने जांचकर कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...