लखीसराय, दिसम्बर 16 -- लखीसराय। सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के खेमतरनी स्थान गांव में सोमवार को घर बटवारा विवाद में दंपति के साथ मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पहचान खेमतरनी स्थान गांव निवासी सीताराम यादव के 35 वर्षीय पुत्र रंजीत यादव एवं उनकी 30 वर्षीय पत्नी अमृता देवी के रूप में हुई है। पीड़ित ने मारपीट का आरोप अपने बड़े भाई पर लगाया है। हालांकि उनके खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज करा ने की बात नहीं कही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...