लखनऊ, मार्च 19 -- कमिश्नर की अध्यक्षता में हेरिटेज परियोजनाओं की समीक्षा बैठक में लिया गया फैसला, डबल डेकर बस के माध्यम से पर्यटकों को कराया जाएगा हेरिटेज टूर, दिन का भ्रमण लखनऊ दर्शन और रात की सैर शाम-ए-अवध कहलाएगी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता बटलर पैलेस के सौंदर्यीकरण का 85 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। वर्तमान में ऊपरी मंजिल के कमरों में कार्य चल रहा है, जोकि 30 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा बटलर झील का कार्य 95 प्रतिशत तक पूरा हो गया है। हार्टीकल्चर के कुछ कार्य अवशेष हैं, जिन्हें भी जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने इसकी जानकारी बुधवार को कमिश्नर को समीक्षा बैठक में दी। उन्होंने बताया कि बटलर झील में डालीबाग एसटीपी से ट्रीटेड पानी लाया जाना है। जिसके लिए लगभग 750 मीटर लंबी कनेक्टर लाइन बिछायी जाएगी। मण्डलायुक्त न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.