सीतामढ़ी, दिसम्बर 3 -- शिवहर। कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित पांच दिवसीय बटन मशरूम कंपोस्ट बनाने से संबंधित प्रशिक्षण शिविर का समापन मंगलवार को हुआ। जिसमें महिला किसानों ने भाग लिया। समापन सत्र में वैज्ञानिकों द्वारा बताया गया कि देशभर में बटन मशरूम की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है। क्योकि गुणवत्तापूर्ण कम्पोस्ट खाद का उपयोग करने से किसानों को न केवल अधिक पैदावार मिल रही है, वहीं मिट्टी की सेहत भी सुधर रही है और लागत में भारी कमी आ रही है। यह भी कहा कि बटन मशरूम की खेती आज छोटे किसानों के लिए सबसे लाभकारी एवं कम जोखिम वाला व्यवसाय बन चुका है। कम्पोस्ट खाद इसका आधार है। कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रधान वैज्ञानिक डा. अनुराधा रंजन कुमारी ने कहा कि गुणवत्ता वाली कम्पोस्ट ही बटन मशरूम की सफल खेती की कुंजी है। प्रशिक्षण के दौरान इसे आय का स्रोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.