गुमला, फरवरी 6 -- भरनो। प्रखंड के बटकुरी और सिंगरौली गांव में आत्मा के तत्वावधान में फसल सुरक्षा को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण के दौरान किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने व फसलों को रोग-कीट से बचाने की जानकारी दी गई।किसानों को बीज उपचार, मिट्टी जांच, फसलों की नियमित निगरानी, जैविक खाद के उपयोग, फसल चक्र अपनाने तथा गहरी जुताई के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षकों ने कहा कि इन विधियों को अपनाकर उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत भी कम की जा सकती है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान मंगरा उरांव, पंचायत सदस्य राजेश्वरी, एटीएम रोहित कुजूर, अनमोल कुजूर सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे। उपस्थित किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए इसे नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.