गुमला, अक्टूबर 23 -- भरनो, प्रतिनिधि। प्रखंड के बटकुरी गांव में गुरुवार को डायन बिसाही से जुड़े वर्षों पुराने विवाद का निपटारा सामाजिक संस्था मिशन बदलाव टीम की पहल पर हुआ। संस्था के भूषण भगत के नेतृत्व में ग्रामीणों की उपस्थिति में आमसभा का आयोजन किया गया। जिसमें दोनों पक्षों को सुना गया और आपसी सहमति से विवाद को समाप्त कराया गया। जानकारी के अनुसार गांव की दो वृद्ध महिलाएं कई वर्षों से डायन बिसाही के आरोप-प्रत्यारोप में उलझी हुई थीं। मामला थाना तक भी पहुंचा था,लेकिन समाधान नहीं निकल सका। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मिशन बदलाव को दी। संस्था ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव पहुंच कर आमसभा के माध्यम से दोनों पक्षों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया। आम सभा में दोनों वृद्ध महिलाओं ने अपनी बात रखी। जिसके बाद मिशन बदलाव और ग्रामीणों की मध्यस्थता से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.