लखीमपुरखीरी, अगस्त 6 -- 6.23 करोड़ खर्च होने के बाद भी बझेड़ा बर्बादी की कगार पर खड़ा है। बझेड़ा को बचाने के लिए पिछले वर्ष बनाई गई परियोजना ध्वस्त होती हुई दिख रही है। पानी परियोजना (बांध) के ऊपर से बह रहा है और गांव में घुस गया है। फसलें बर्बाद हो गई है। लोग अब अपने घरों को बचाने में जुटे हुए हैं। गोला तहसील का गांव बझेड़ा बाढ़ प्रभावित है। बझेड़ा को बाढ़ से बचाने के लिए बाढ़ खण्ड विभाग ने 6.23 करोड़ से एक परियोजना बनाई थी। यह परिजोजना वर्ष 2022-23 में बनी थी। जिसके लम्बाई 700 मीटर थी। लेकिन इसका फायदा ग्रामीणों को होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। शारदा नदी के उफनाते ही पानी ने परियोजना को काट दिया है। पानी परिजोयना (बांध) के ऊपर से चलने लगा है। हालात इतने खराब हो चुके हैं कि पूरा गांव जलमग्न हो गया है। लोग अपनी छतों पर बैठे हुए हैं। फासले बर्बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.