आगरा, फरवरी 15 -- कासगंज। शहर के निकटवर्ती गांव बजीपुर में स्थित ओम स्वामी आश्रम पर महाशिवरात्रि के दिन महामृत्युंजय यज्ञ में भक्तों ने आहूति दी। हवन यज्ञ व धार्मिक आयोजन के दौरान कई प्रांतों के भक्त उपस्थित रहे। रविवार को आश्रम के संचालक ओम स्वामी ने बताया कि विगत 30 वर्षों से लगातार शिवरात्रि के दिन वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महामृत्युंजय हवन यज्ञ आयोजित किया जा रहा है। आचार्यों के सान्निध्य में विधि-विधान से हवन पूजन प्रारंभ हुआ। यज्ञ में 1008 गोले की आहुति दी गई, जिसे देखने और उसमें सहभागी बनने के लिए दूर-दराज से आए श्रद्धालु विशेष उत्साह के साथ उपस्थित रहे। आयोजकों के अनुसार उत्तर प्रदेश सहित राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, बिहार, उत्तराखंड समेत 8 से 10 राज्यों से भक्त अपने परिवार सहित यहां पहुंचे। आश्रम परिसर में दिनभर भजन-कीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.