नई दिल्ली, फरवरी 5 -- देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में टीवीएस मोटर का दबदबा कायम है। वहीं, बजाज ऑटो ने भी अपनी पोजीशन को होल्ड करके रखा है। जनवरी 2026 की सेल्स रिपोर्ट को देखने को से बता चलता है कि इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की डिमांड में तेजी से इजाफा हो रहा है। खासकर सेगमेंट के बड़े ब्रांड तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, कभी देश की नंबर-1 कंपनी रहने वाली ओला इलेक्ट्रिक का सेगमेंट में बुरा हाल होता दिख रहा है। कंपनी को सालाना आधार पर करीब 70% की डिग्रोथ का सामना करना पड़ा। ओला एकमात्र ऐसा ब्रांड रहा जिसे सबसे ज्यादा गिरावट का सामना करना पड़ा है। बता दें कि टीवीएस के पोर्टफोलियो में आईक्यूब और ऑर्बिटर जैसे मॉडल हैं। चलिए एक बार सेगमेंट की टॉप कंपनियो की सेल्स के आंकड़े देखते हैं। टॉप इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी की सेल्स की बात करें तो ट...