पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। बजाज बरखेड़ा चीनी मिल के 41 क्रय केन्द्रो पर गन्ना समाप्त हो चुका हैँ। यहाँ क़े किसानो के कैलेंडर की 12वे पक्ष तक की समस्त पर्चियां जारी कर दी गयी हैँ l ऐसे में मिल बंदी का नोटिस जारी किया है। चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग उत्तर प्रदेश की गन्ना आयुक्त मिनिस्ति एस. ने निर्देश दिए है कि जिन गन्ना क्रय केन्द्रो पर सभी पक्ष एवं कॉलम की सभी पर्चियां समाप्त हो गयी हैँ। उन क्रय केन्द्रो पर खड़े गन्ने का एक संयुक्त सर्वे करा लिया जाए l जिन किसानो के पास गन्ना अभी खड़ा है। उनको प्रतिबंधित खुली खरीद में पर्चियां उपलब्ध करायी जाए l गन्ना आयुक्त के निर्देश के क्रम मे बरखेड़ा चीनी मिल से सम्बंधित सभी किसानो को उनके कैलेंडर की समस्त पर्चियां जारी कर दी गयी l इसके बावजूद कुछ किसानों के पास खेतों मे गन्ना खड़ा है। ऐसे किसानो क...