रुद्रपुर, दिसम्बर 15 -- रुद्रपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 27 दिसंबर को बजाज कंपनी रुद्रपुर में एक दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आम लोगों की विभिन्न चिकित्सीय जांचें बिना शुल्क की जाएंगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके अग्रवाल ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक टीबी, एचआईवी, रक्तचाप, टीबी एक्स-रे, आंखों की जांच सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे। जरूरत पड़ने पर मरीजों को परामर्श भी दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है। विभागीय स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...