गढ़वा, जनवरी 19 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड के बजरमरवा से काम करने चंडीगढ़ गये मजदूर का रविवार की रात संदेहास्पद स्थिति में फंदे से झुलता शव मिला। सोमवार सुबह साथ में गांव से मजदूरी करने गए लोगों ने विनय कुमार यादव का फंदे से झूलता शव देखा। स्थानीय लोगों के सहयोग से उसकी सूचना स्थानीय प्रशासन को दी। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है। साथ ही मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराते हुए परिजन को सौंपेगी। मृतक के पिता राजेश्वर यादव ने बताया उनका बेटा विनय 30 दिसंबर को दर्जनों मजदूरों के साथ स्थानीय ठेकेदार के साथ मजदूरी करने चंडीगढ़ गया था। वहां पहुंचकर मजदूरी करने लगा था। सोमवार सुबह साथ में मजदूरी करने गए युवकों ने दूरभाष पर घटना की जानकारी दी। मृतक के पिता ने बताया उनका बेटा फांसी लगाकर आत्महत्या नहीं कर सकता। उ
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.