शाहजहांपुर, मार्च 24 -- बरेली के कोतवाली थाना के बड़ी ववनपुरी की रहने वाली कुसुम लता शर्मा ने मदनपुर में रिपोर्ट लिखाई कि कटरा से मदनापुर की तरफ बिना नंबर की एक ट्रैक्टर जा रही थी। जिसमे 13 गोवश भरे हुए थे। जिसको एक स्थान से दूसरे स्थान पर तस्करी के लिए ले जा रहे थे। बजरग सेना ने राजपुरा गाँव के पास रोकने की कोशिश की तो गो तस्करो ने उनकी गाडी को रौदने का प्रयास किया। बड़ी मुश्किल से गो तस्करों रोका और मदनापुर थाने को सूचना दी। पकड़े गए दो गो तस्करों ने अपना नाम वीरपाल सिंह और अंकित कुमार बताया दोनो दारू के नशे में थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर करवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.