गढ़वा, मार्च 7 -- कांडी। प्रखंड के सोनपुरवा गांव में शुक्रवार को बजरंगबली के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस दौरान 5 मार्च को मंदिर प्रांगण से सतबहिनी झरना तीर्थ तक कलश यात्रा निकाली गयी थी। पुजारी हिमांशु पाठक ने धार्मिक अनुष्ठान व कर्मकांड पूर्ण कराया। वहीं मुख्य यजमान के रूप में राम नरेश साहू व पत्नी बिमला देवी, सुरेश साहू व उनकी पत्नी प्रमिला देवी व उमेश साहू व उनकी पत्नी अनिता देवी शामिल थे। शुक्रवार को हवन यज्ञ के साथ पूर्णाहुति हुआ। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया था। मौके पर सूर्यदेव यादव, प्रदीप यादव, राम लखन साहू, मुखदेव यादव, रामेश्वर पाल, सीता राम पाल, सुनील साव, रामचंद्र राम, योगेंद्र राम सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...