मुरादाबाद, मार्च 27 -- मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाले बजरंग दल के प्रांत संयोजक गौरव भटनागर को फोन पर जान से मारने की धमकी दी गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर निवासी गौरव भटनागर बजरंग दल के प्रांत संयोजक हैं। उन्होंने मझोला पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके मोबाइल पर गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे एक अंजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि मुझे पता लगा है कि तुम मुसलमानों से चिढ़ते हो एवं नफरत करते हो। आरोपी ने कहा कि उसने कसम खाई है कि जो मुसलमानों से चिढ़ेगा उसे जान से मार देगा, इसके बाद गाली गलौज करने लगा। गौरव भटनागर ने बताया कि उन्होंने कॉल काट दी, बाद में आरोपी ने चार बार और कॉल किया। चौथी बार कॉल रिसीव करने पर एक बार फिर जान से मारने की धमकी देने लगा, बाद में आरोपी ने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.