रामपुर, मार्च 30 -- बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने गोवंशीय पशुओं से भरे वाहन को पकड़कर चौकी पुलिस को सौंपा है। वाहन में गोवंशीय पशु का एक बछड़ा मृत पाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शनिवार की दोपहर नगर के मुरादाबाद-बाजपुर मार्ग स्थित चौराहे की ओर से गोवंशीय पशुओं से भरा वाहन नगर से होता हुआ गुजर रहा था। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नजर गोवंशीय पशु भरे वाहन पर पड़ गई। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी के सामने वाहन को रोककर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा देख चौकी पुलिस ने गोवंशीय पशु भरे वाहन को चौकी ले आई। वाहन में दो गाय और उनके दो बछड़े भरे हुए थे। जिनमें एक बछड़ा मृत पाया गया। मृत बछड़े के पोस्टमार्टम व अन्य पशुओं के मेडिकल परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। कोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.