मुरादाबाद, फरवरी 7 -- मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम बजरंग दल कार्यकर्ता पर कुछ लोगों ने घेर पर हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गया। बचाव करने पर उसके दोस्त के साथ भी मारपीट की गई। बाद में आरोपियों ने फायरिंग भी की। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना सिविल लाइंस के गांव भटावली निवासी दीप चौधरी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनका भाई वंश चौधरी(19 वर्ष) बजरंग दल का कार्यकर्ता है और महानगर में गोरक्षा और गौसेवा का काम करता है। दीप चौधरी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 5:20 बजे वंश चौधरी हरथला बाजार गया था। आरोप लगाया कि उसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे साहजेब अली उर्फ पोंटी ने उसे रोक लिया। उसी समय जैकी भी वहां आया और पूर्व में गौसेवा से संबंधित विषय को लेक...