बाराबंकी, दिसम्बर 13 -- फतेहपुर। नगर में शुक्रवार रात एक हिंदूवादी संगठन के जिला महामंत्री पर करीब एक दर्जन युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए। उनकी तहरीर पर एक दर्जन अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा हुआ है। मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। नगर के मोहल्ला पचघरा निवासी शुभम सोनी अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के जिला महामंत्री हैं। शुक्रवार रात शुभम अपने साथी आयुष जोशी के साथ पटेल चौक होकर वापस घर लौट रहे थे। तहरीर में शुभम ने बताया कि धार्मिक सरोकारों को लेकर संगठन द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों से कई लोग विरोध मानते हैं। शुक्रवार रात पटेल चौक के आगे एक अर्टिगा कार ओवरटेक करने के बहाने आगे निकली। बाद में उस गाड़ी से उतरे करीब दर्जन भर लोगों ने धारदार हथियार लेकर हमला कर दिया। हमले मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.