बस्ती, जनवरी 26 -- कप्तानगंज। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित हुआ। बजरंग दल के प्रांत सह संयोजक श्रद्धेय पाल ने हर्रैया के कार्यकर्ताओं को बौद्धिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संचालक अजय अग्निहोत्री ने किया। समापन सत्र में रामचंद्र सिंह और प्रांत उपाध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए संगठन के रीतिनीति की जानकारी दी। प्रशिक्षण में विभाग मंत्री विवेक सिंह सोनू, जिला संयोजक अजय कनौजिया, जिला मंत्री प्रवीण, जिला सहसंयोजक दीपक पंडित, बजरंग दल बस्ती जिले के संयोजक राहुल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...