पीलीभीत, मार्च 10 -- पूरनपुर, संवाददाता। तीन दिन पहले भोजन मंगाने को लेकर बजरंग दल के जिलाध्यक्ष और रेस्टोरेंट संचालक के पुत्र से फोन पर कहासुनी हो गई थी। पुलिस ने शांति भंग में युवक को पकड़ एसडीएम कोर्ट भेज दिया। जमानत मिलने पर सिख समुदाय के लोगों ने तहसील पहुंचकर जेल भेजने की मांग कर घेराव कर दिया। गहमागहमी के बीच कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव खानपुर चुकटिहाई निवासी गुरनाम सिंह के बंडा चौराहे पर स्थित रेस्टोरेंट से भोजन मंगाने के लिए सात मार्च की रात फोन किया था। संचालक के पुत्र ने अधिक रात होने पर रेस्टोरेंट बंद होने व आर्डर पहुंचाने में असमर्थता जताई थी। आरोप है इसके बाद गालियां देकर गायब करने की धमकी देते हुए फूड इंस्पेक्टर से सैंपल भराने की बात कही। ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.