हरिद्वार, दिसम्बर 24 -- आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया युवक की हत्या में शामिल लोगों को सजा देने की मांग हरिद्वार, संवाददाता। बांग्लादेश में दीपू नाम के युवक की खुलेआम हत्या के बाद से बजरंग दल में आक्रोश है। बुधवार को हरिद्वार में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश रैली निकाली और परशुराम चौक पर बांग्लादेश सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और मृतक युवक की हत्या में शामिल लोगों को फांसी की सजा देने की मांग की। बजरंग दल के जिला संयोजक अमित मुल्तानिया ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश में एक युवक की नृशंस हत्या करना एक सुनियोजित साजिश है। हत्या करके साजिश के तहत भारत में दहशत फैलाने का षड़यंत्र रचा गया है। उन्होंने कहा कि आज बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जिस पर लगाम लगनी चाहिए...