सिमडेगा, जनवरी 15 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। रांची से 12 दिनों से लापता अंश और अंशिका के सकुशल बरामदगी में सहयोग वाले बजरंग दल के कार्यकर्ताओं का पुलिस द्वारा नाम तक नहीं लिए जाने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की है। विहिप के जिला मंत्री कृष्णा शर्मा ने इसे अपने आप में कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने वाला कदम बताया है। उन्होंने बताया कि रामगढ़ जिले के चितरपुर निवासी बजरंग दल के कार्यकर्ता सचिन प्रजापति, बबलू साहू एवं सचिन कुमार ने बच्चों का पता लगाकर पुलिस से संपर्क किया। जिसके बाद पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए बच्चों की रिकवरी संभव हो सकी। इसके बावजूद राज्य स्तर पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में सारा श्रेय पुलिस द्वारा लिया गया और बजरंग दल के योगदान का जिक्र तक नहीं किया गया। कृष्णा शर्मा ने कहा कि बजरंग दल किसी इनाम या पुरस्कार के...