आगरा, फरवरी 14 -- बजरंग दल प्रांतीय निर्देश पर शहर में जिला इकाई ने वेलेंटाइन डे के विरोध में प्रदर्शन किया। कासगंज के जिला संयोजक गोविंद महेरे, विनोद कुशवाह एवं नगर संयोजक सतेंद्र के नेतृत्व में हुआ। शनिवार की सुबह प्रभुपार्क पर बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन कार्ड जलाकर विरोध व्यक्त किया। नदरई गेट स्थित होटल, नदरई झाल के पुल, बिलराम गेट, सोरों गेट, सहावर गेट, गंदा नाला, रेलवे रोड आदि स्थानों पर स्थित होटल, कैफे रेस्टोरेंट में चेकिंग की। इस दौरान मिलते चार जोड़ों को हिदायत देकर घर भेज दिया। विभाग संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि बजरंग दल भावनात्मक प्रेम के खिलाफ नहीं है। भारतीय संस्कृति की पवित्रता को खराब करने वालों के विरोध में 14 फरवरी को ही नहीं साल के 365 दिन बजरंग दल तैयार है। इस दौरान सत्येंद्र स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.