गोड्डा, जून 2 -- पथरगामा। रविवार को सोनारचक पंचायत भवन में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता पार्टी पर्यवेक्षक धनंजय महतो एवं शंकर यादव ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य नए प्रखंड अध्यक्ष का चयन था। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से बजरंगी यादव के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं ने समर्थन देते हुए पारित किया। परिणामस्वरूप, बजरंगी यादव को निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। पर्यवेक्षक धनंजय महतो ने उन्हें चयन पत्र सौंपा। बजरंगी यादव के चयन पर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उपस्थित समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। बजरंगी यादव ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि वह पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को मजबूत कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.