देवघर, अप्रैल 5 -- पालोजोरी। रामनवमी पर्व रविवार को है। रामनवमी को लेकर पालोजोरी व आसपास स्थित बजरंगबली मंदिर का रंग-रोगन कर आकर्षक रूप दिया गया है। बजरंगबली मंदिरों में वैदिक मंत्र उच्चारण तो हो रहे हैं। इसके अलावा रामनवमी को देखते हुए पालोजोरी बाजार को बजरंगी पताका से पाट दिया गया है। सड़क के दोनों किनारे बजरंगी झंडा लगाए गए हैं। साथ ही बजरंगी पताका बेचने के लिए दर्जनों की संख्या में अस्थायी दुकानें सजी हैं। लोग अपने सामर्थ्य के अनुसार बजरंगी झंडा खरीद रहे हैं। वहीं रामनवमी को लेकर बाजार में भी चहल-पहल देखी जा रही है। रामनवमी के दिन रविवार को पालोजोरी में रामनवमी जुलूस का भी आयोजन होगा, जिसमें लोग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाएंगे। रामनवमी के अवसर पर विभिन्न रामनवमी कमेटी द्वारा अखाड़ा निकाला जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पालोजोरी थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.