प्रयागराज, जनवरी 15 -- मकर संक्रांति स्नान पर्व पर जीआरपी की विशेष टीमों ने सुरक्षा का मोर्चा संभाला है। बजरंगी, टाइगर, और कोबरा नाम से बनी ये टीमें जंक्शन परिसर में तैनात रही। आगामी स्नान पर्व मौनी अमावस्या के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। यात्रियों के बीच वर्दी नहीं, बल्कि पहचान छिपाकर तैनात विशेष दस्ते अपराध और संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए लगाए गए हैं। प्रयागराज जीआरपी ने बजरंगी, टाइगर, चीता, ब्लैक कोबरा और त्रिशूल नाम की पांच अलग-अलग स्पेशल टीमों का गठन किया है। इन टीमों में शामिल 50 से अधिक चुने हुए सिपाही और दारोगा आम यात्रियों के बीच रहकर काम कर रहे हैं। कोई प्लेटफॉर्म पर टहलता दिखता है, कोई बेंच पर बैठा। लेकिन उनकी नजर हर संदिग्ध हलचल पर रहती है। सुरक्षा से जुड़े अधिकारी इसे निगरानी की 'अदृश्य परत' बता रहे हैं। हर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.