समस्तीपुर, फरवरी 24 -- समस्तीपुर, हिसं। समस्तीपुर जंक्शन के कारखाना गेट के समीप स्थित बजरंगबली मंदिर के पुजारी ने जीआरपी थाना में एक आवेदन दिया है। इसमें उन्होंने उल्लेख किया है कि रविवार की रात मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर चोरों ने उसमें रखे नगदी की चोरी कर ली। इसकी जानकारी उन्हें सोमवार की सुबह मंदिर पहुंचने पर हुयी। उन्होंने बताया कि वे प्रतिदिन रात में मंदिर बंद कर घर चले जाते हैं और सुबह में आकर पुन: मंदिर खोलते हैं। इस बाबत जीआरपी थानाध्यक्ष बीरबल कुमार राय ने बताया कि पुजारी ने आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...