गोड्डा, फरवरी 5 -- बजरंगबली की प्राण प्रतिष्ठा को ले कार्यक्रम आयोजित तस्वीर 10 में मेहरमा, एक संवाददाता: स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास नवनिर्मित मंदिर में भगवान बजरंगबली के प्राण प्रतिष्ठा को ले कई प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। जिससे यहां का माहौल भक्तिमय बना हुआ है।तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम बुधवार को जलाधिवास से शुरू हुआ। गुरुवार को अन्नाधिवास, पुष्पाधिवास व फलाधिवास तथा शुक्रवार को वस्त्राधिवास एवं मंत्रोच्चारण के साथ भगवान बजरंग बली का प्राण प्रतिष्ठा किया जाएगा। उस दिन 24 घंटे का अखंड संकीर्तन भी प्रारंभ होगा।धार्मिक अनुष्ठान के साथ शुबह शाम आरती और भजन से माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है।इस अवसर पर आचार्य के रूप में धनंजय मिश्रा, उप आचार्य दिवाकर मिश्रा व छोटू झा तथा यजमान के रूप में प्रकाश साह, उ...